सजग कोरबा अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़।
जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामलों में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, डीवीआर तथा चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित मसरूका बरामद किया गया है।


 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी पुलिस द्वारा की गई।
 पहली चोरी की घटना
प्रार्थी हंसराज खाण्डे, निवासी पीपरपारा कोहड़िया, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 से 6 अप्रैल 2026 के बीच विवाह समारोह में परिवार सहित बाहर रहने के दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नगदी, लगभग 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर तथा स्पाइस कंपनी का होम थिएटर चोरी कर लिया। इस संबंध में अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 331(4) एवं 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
 दूसरी चोरी की घटना
इसी प्रकार, अटल अमित बाघ द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में 8 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 7 अप्रैल की शाम उनके मौसा के सीएसईबी कॉलोनी स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी से ₹35,000 नगद और चांदी के सिक्के सहित लगभग ₹40,000 की संपत्ति चोरी कर ली। इस मामले में अपराध क्रमांक 303/2026 धारा 331(4), 305(ई) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
 जांच में हुआ खुलासा
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व की चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त थे। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि शेष फरार आरोपियों को अब पकड़ा गया है।
 गिरफ्तार आरोपी
प्रभात दास दीवान उर्फ लाल (21 वर्ष)
पिता – श्यामलाल दीवान
निवासी – पुराना काशीनगर, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
विधि से संघर्षरत बालक
 जप्ती
आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई—
₹1,000 नगद
एक मोटरसाइकिल
डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर)
 वैधानिक कार्यवाही
आरोपी प्रभात दास दीवान को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को 12 अप्रैल 2026 को माननीय किशोर न्याय बोर्ड, कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
 कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें, अज्ञात व्यक्तियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
 संदेश
 “सजग रहें – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”
कोरबा पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This