Monday, June 9, 2025

दामाद संग भागने वाली अलीगढ़ कि रहने सास अनीता देवी के बारे सामने आई अब ये जानकारी….।

Must Read

अलीगढ़ (उ.प्र.) : अलीगढ़ में बीते दिनों तब सनसनी फैल गई थी कि जब यह खबर सामने आई थी कि अपनी बेटी की शादी से पहले एक मां होने वाले दामाद संग फरार हो गई है। इसके बाद अलीगढ़ में दामाद राहुल और सास सपना देवी की लव स्टोरी की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही। फरार होने के करीब 10 दिन बाद राहुल और सपना को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सास-दामाद की जोड़ी को छोड़ दिया गा था। मगर सपना और राहुल को परिवार वालों ने स्वीकारने से इंकार कर दिया था। वहीँ इस मामले का कई दिनों तक दोनों को कुछ पता नहीं चला। मगर, अब दामाद और उसकी नई नवेली दुल्हन का ठिकाना पता चल गया है। जानकारी मिली है कि दोनों गुजरात में कहीं रह रहे हैं।

आइए आपको फिर से दोनों की पूरी कहानी बताते हैं :

गौरतलब है कि मडराक के मनोहरपुर कायस्थ गांव के जितेंद्र नामक शख्स ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय की थी। वहीँ शादी को लेकर 16 अप्रैल को बरात आनी थी। मगर इससे पहले जितेंद्र की पत्नी सपना के प्रेम संबंध होने वाले दामाद राहुल से हो गए। दोनों सास और दामाद एक दूसरे के प्रेम प्रसंग में पड़ गये। फिर खबर आई कि बेटी की शादी से पहले 6 अप्रैल को सपना अपने होने वाले दामाद संग फरार हो गई। 10 दिन बाद दोनों को पुलिस ने बिहार से पकड़ लिया गया। इस दौरान सपना इस जिद पर अड़ गई कि उसका पति जितेंद्र उसे परेशान करता है, ऐसे में वह अपने दामाद संग ही रहेगी। उस दौरान दोनों (राहुल-सपना) की शादी की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को आजाद कर दिया था। इस मामले ने देश में काफी सुर्खियाँ बटोरी थी।

वहीँ इस मामले में खबर मिली है कि पुलिस के पास से छूटने की बाद राहुल, सपना को लेकर अपने गांव पहुंचा लेकिन यहां भी लोगों ने दोनों का विरोध किया। फिर अब यह जानकारी मिली है कि दोनों अब गुजरात चले गए हैं। क्योंकि राहुल पहले से ही गुजरात में ही काम करता था। वहीँ अब इस मामले में दोनों के भविष्य को लेकर कई सवाल उठने लगे है।

- Advertisement -
    Latest News

    टीपी नगर और शारदा विहार रेलवे फाटक की सडक़ जर्जर, बारिश के दिनों में और बढ़ जाएगी समस्या

    कोरबा। टीपी नगर और शारदा विहार रेलवे फाटक की सडक़ अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए...

    More Articles Like This