सुलभ शौचालय बना लूट का अड्डा – जनता से वसूला जा रहा मनमाना शुल्क

Must Read

कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा ठेके पर दिए गए सुलभ शौचालय अब जनता के लिए सुविधा की बजाय शोषण का माध्यम बन गए हैं। हाल ही में पुराना बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय में संचालक द्वारा जनता से मनमाने ढंग से पैसे वसूले जाने की पुष्टि हुई है।

जनता से प्राप्त लगातार शिकायतों के आधार पर जब हम स्वयं मौके पर पहुंचे, तो देखा कि आमजन से निर्धारित दर से अधिक वसूली की जा रही है। ₹5 की जगह ₹10 और बाहर से आए यात्रियों से ₹20 तक लिया जा रहा है। साफ है कि संचालक जानबूझकर स्थानीय और बाहरी लोगों के आधार पर भेदभाव करते हुए वसूली कर रहे हैं।

पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने पर उनकी आवाज दबा दी जाती है। जनता के दिनचर्या से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं में भी इस तरह की मनमानी वसूली नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

नगर निगम द्वारा बाहरी ठेकेदारों को केवल मोटी कमीशन के लालच में ठेका देने का आरोप भी सामने आया है। जिससे न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय ठेकेदारों का हक भी छीना जा रहा है।

हमारी मांग है कि:

इस पूरे मामले की जांच हो।

संबंधित सुलभ शौचालय संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाए।

नगर निगम में व्याप्त कमीशनखोरी पर रोक लगाई जाए।

📢 जनता की आवाज उठाता रहेगा “JB News कोरबा”
👉 भ्रष्टाचार के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This