Sunday, February 15, 2026

दिल्ली और बिहार में भूकंप के झटके से हिली धरती, डरकर घर से बाहर भागे लोग, इतनी रही तीव्रता…

Must Read

बिहार:  दिल्ली-NCR के बाद बिहार में भी धरती डोली है। सोमवार की सुबह अचानक जब भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग दहशत में आ गए। डर से सहमे लोग घरों से निकल कर बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि बिहार का सीवान जिला भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। इस भूकंप से किसी तरह की नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। भूकंप का केंद्र सीवान से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि यह भूकंप 25.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.42 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आया था।

दिल्ली में भी भूकंप से दहशत
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और लोग दहशत में आ गए। अचानक पंखा हिलने लगा, लोगों में भूकंप की वजह से अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद बच्चे-बूढ़े और औरतें सभी दौड़ कर घर से बाहर आ गए। सुबह 8:02 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप के तीव्रता 4.0 मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह पांच बजकर 37 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये। भूकंप की तीव्रता चार मापी गयी और भूकंप का केन्द्र राष्ट्रीय राजधानी में जमीनी सतह से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था।

पीएम मोदी ने की यह अपील
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से अपील है कि शांत रहें और सुरक्षा सावधानियां का पालन कर संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This