दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ

Must Read

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। 24 अगस्त को सिविक सेंटर में MCD की बैठक के दौरान AAP पार्षद प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर नाव लेकर सदन में पहुंचे।


प्रदर्शन के दौरान सदन के बाहर नाव के साथ अलग-अलग इलाकों से लाया गया कूड़ा भी रखा गया। AAP नेताओं ने दिल्ली में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक प्रभावित होने और जगह-जगह कचरे के ढेर लगने का मुद्दा उठाया।
AAP का आरोप है कि बारिश के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने सफाई, ड्रेनेज और जलभराव की समस्या को लेकर MCD से जवाब मांगा है। साथ ही मेयर के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
JB News Korba Chhattisgarh
Manish Jaiswal
ऐसी ही ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के लिए JB News Korba चैनल को Subscribe करें, खबर को Like करें, Comment करें और अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

मानिकपुर खदान विस्तार पर बड़ा सवाल! पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले—पहले भू-विस्थापितों के लंबित हक का हो समाधान,देखिए विडिओ

कोरबा। मानिकपुर ओपन कास्ट कोयला परियोजना के विस्तार को लेकर एक बार फिर भू-विस्थापितों के लंबित अधिकारों का मुद्दा...

More Articles Like This