कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दिवाली पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दिवाली : श्री गोपाल मोदी
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा एवं पवित्र देव दिवाली के पावन अवसर पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री गोपाल मोदी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। यह पावन पर्व हमें सत्य, धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने भगवान श्री हरि विष्णु एवं देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दिवाली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
श्री मोदी ने सभी नागरिकों से इस पावन पर्व को श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए जिलेवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















