कोरबा की बेटी ने राज्य स्तर पर चमकाया नाम, चित्रकला प्रतियोगिता में मेदिनी परमार को मिला सम्मान

Must Read
Advertisement

कोरबा। ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कोरबा की छात्रा कुमारी मेदिनी परमार ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 7,500 का सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और शहर में खुशी का माहौल है।

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 21 नवंबर 2026 को पावरग्रिड कुम्हारी में किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया था। प्रथम समूह में कक्षा 5वीं से 7वीं तथा द्वितीय समूह में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल थे। दोनों समूहों से 50-50 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में शामिल निर्मला सेंट्रल स्कूल, रिस्दी की छात्रा कुमारी मेदिनी परमार ने सांत्वना पुरस्कार के रूप में 7,500 रुपये की राशि प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मेदिनी वर्तमान में कोरबा जिले के ख्यातिलब्ध चित्रकार हरि सिंह क्षत्री से चित्रकला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने कला गुरु एवं अपनी माता श्रीमती दिव्या परमार को दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल माता-पिता का गौरव बढ़ाया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी कला के क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित किया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में 75 लाख की सड़क सप्ताहभर में उखड़ी, कांग्रेस पार्षद दल ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल; निगम ने सुधार के दिए निर्देश,देखिए पुरा...

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण...

More Articles Like This