नगर निगम का पाईपलाईन फूटा,शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित,निगम प्रशासन जुटा सुधार कार्य में

Must Read

कोरबा शहर वासियों के घरों तक पानी सप्लाई के लिए बिछाए गए पाईपलाईन के फूट जाने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहड़िया के पास पाईपलाईन फूटा है,जिससे पानी की फुहार सड़कों पर कई फिट उपर तक बह रही है। तापमान में वृद्धी होने के करण पाईपलाईन के फूटे जाने की बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही निगम का अमला मौके पर पहुंच गया है और सुधार कार्य में जुट गया है। कोहड़िया स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पाईप लाईन के माध्यम से शहर में पानी की सप्लाई की जाती है। निगम के अधिकारियों ने बताया,कि गर्मी के कारण पाईपलाईन में हवा का दबाव बढ़ गया होगा,जिससे पाईप फूट गई। अधिकारियों ने बताया,कि मरम्मत के कारण दूसरे समय शहर में होने वाली पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

अशोक वाटिका में गूंजी हरियाली की हुंकार: मंत्री केदार कश्यप ने किया पौधारोपण, ‘हरित कोरबा’ के संकल्प को मिली नई ताकत,देखिए विडिओ

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में कोरबा की अशोक वाटिका में गुरुवार...

More Articles Like This