नदी के किनारे बांगो डुबान क्षेत्र में लापता युवक की तलाश

Must Read

घटनास्थल पर बाइक, चप्पल सहित अन्य सामान मिले

कोरबा 07 मार्च। जिले की मोरगा पुलिस चौकी के अधीन पड़ने वाले हसदेव नदी के किनारे पुलिस को मिली एक सूचना के आधार पर खोजबीन शुरू हुई, पुलिस को जानकारी मिली की एक युवक जो एकाएक लापता हो गया हैं, उसकी बाइक, चप्पल सहित कुछ अन्य सामान लावारिश हालत में हसदेव नदी के किनारे बांगो डुबान क्षेत्र में पड़े हुए हैं।

संभावनाओं और आशंकाओं के आधार पर उसकी खोजबीन शुरू हुई हैं। हालांकि लापता के संबंध में अब तक कोई अधिकृत और पुस्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं। लेकिन घटना स्थल पर एकत्रित जमावड़े में सम्मिलित लोगो ने बताया हैं की उस क्षेत्र में एक ढाबा संचालक का पुत्र लापता हैं और उसकी सुक्ष्मता से खोजबीन जारी हैं। हालांकि अब तक कोई महत्वपूर्ण सूत्र नहीं मिले हैं बांगो बाँध के एकत्रित विशाल जलसागर में आशंकित युवक की खोजबीन हेतु नगरसेना के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। जहां नगर सेना की गोताखोर की टीम हसदेव नदी में लापता युवक की तलाश कर रही है। साथ ही बिलासपुर से एसडीआरएफ का दल बुलाया गया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

बरबसपुर में शराब दुकान का प्रस्ताव निरस्त, महिलाओं ने जताया जयसिंह अग्रवाल का आभार

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत बरबसपुर में प्रस्तावित नई शराब दुकान खोलने का विरोध आखिरकार...

More Articles Like This