नहर किनारे युवक की लाश मिलने से मच हड़कंप, सदमें में परिजन

Must Read

जांजगीर चांपा । जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बार गांव के बड़े नहर के पास मृत अवस्था में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना के सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के चेऊडीह निवासी संजय टंडन पिता और रामलाल टंडन उम्र लगभग 35 वर्ष जो की पामगढ़ के पंकज पेट्रोलियम पर काम करता था।मृतक शादीशुदा है जिसके पांच छोटी-छोटी बेटी हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुराहाल है, गांव में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार के दोपहर 12 बजे लगभग ड्यूटी खत्म कर पंप से निकलना बताया गया जिसके बाद बारगांव के बड़े नहर के पास मृत अवस्था में उसकी लाश मिली है। मामले की सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को मर्चुरी भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले में पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में महिला आयोग की अंतिम जनसुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी,देखिए विडिओ

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक गुरुवार को कोरबा पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला उत्पीड़न और...

More Articles Like This