हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

Must Read

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगम

कोरबा। सावन मास की पावन बेला में कनकेश्वर धाम सोमवार को हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्ति के साथ सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कोरबा कांवरिया संघ द्वारा सावन के प्रत्येक सोमवार आयोजित किए जा रहे विशाल महाप्रसाद में हजारों शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में उमड़ा आस्था का सैलाब पूरे वातावरण को भक्तिमय बना गया।

कनकेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन एवं पूजन कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद वितरण के दौरान चारों ओर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे।

सेवा में जुटे संघ के सदस्य

कोरबा कांवरिया संघ लंबे समय से सावन मास में शिवभक्तों एवं कांवरियों की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। संघ की यह सेवा दूर-दराज से कनकेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहारा बनती है। महाप्रसाद वितरण के दौरान संघ के सदस्यों ने स्वयं सेवा में जुटकर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया।

इस अवसर पर नागरमल अग्रवाल, ठाकुर दास मनमानी, महेश अग्रवाल, दिनेश पटेल, राकेश नागरमल अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता एवं मनीष मनमानी सहित कोरबा कांवरिया संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।

भक्ति के साथ मानव सेवा का संदेश

सावन के प्रत्येक सोमवार आयोजित हो रहा यह महाप्रसाद केवल भंडारा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण का जीवंत उदाहरण बन गया है। महादेव की आराधना के साथ शिवभक्तों की सेवा का यह संकल्प कनकेश्वर धाम में धर्म और मानव सेवा के सुंदर संगम का संदेश दे रहा है।

कोरबा कांवरिया संघ की इस पहल से श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का भाव दिखाई दिया। कनकेश्वर धाम का पूरा परिसर शिवमय नजर आया और भक्तों की जुबां पर बस एक ही जयघोष था— “हर-हर महादेव

- Advertisement -
Latest News

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा – अपने कर्मों का पाप धोने तिरंगा यात्रा निकाल रहे भाजपाई, आदिवासी दिवस पर बधाई संदेश नहीं आने...

रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर सियासत शुरू हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि...

More Articles Like This