निगम में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी..! राजस्व अमले के जोन बदलते ही मचा हलचल, सचिन तिवारी को कोरबा जोन की कमान, रामेश्वर सिंह कंवर संभालेंगे महापौर कार्यालय!

Must Read
Advertisement

कोरबा,  नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए आयुक्त ने राजस्व अमले के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वहीं महापौर कार्यालय से संबंधित समस्त कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी प्रभारी निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर को सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को महापौर कार्यालय के कार्यों से मुक्त करते हुए उप जोन प्रभारी, कोरबा जोन बनाया गया है। राजस्व निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल को कोरबा जोन से कोसाबाड़ी जोन, अविनाश जायसवाल को कोसाबाड़ी से बालको जोन तथा पुखराज यादव को सर्वमंगला नगर जोन से दर्री जोन भेजा गया है।

इसी तरह संजय सिंह ठाकुर को बालको जोन से स्थानांतरित कर सर्वमंगला नगर जोन का उप जोन प्रभारी बनाया गया है। वहीं दर्री जोन में उप जोन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे राजस्व उप निरीक्षक महेश्वर सिंह को उक्त प्रभार से मुक्त कर मूल पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश में एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए प्रभारी निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर को उनके मूल कार्यों के साथ महापौर कार्यालय से संबंधित समस्त कार्यों के निष्पादन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

निगम प्रशासन के इस फेरबदल से विभिन्न जोन में राजस्व संबंधी कामकाज की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के पास होंगी। अब नई पदस्थापना के बाद राजस्व वसूली, विभागीय समन्वय और नागरिकों से जुड़े कार्यों में कितनी तेजी आती है, इस पर नजर रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

धरसींवा के 144 गांवों में सेवा संवाद यात्रा निकालेंगे विधायक अनुज शर्मा, कल मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के 144 गांवों में जनसमस्याओं के समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने...

More Articles Like This