नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह 19 अप्रैल को

Must Read

कोरबा: नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल, खड़हरकुड़ा, मडवारानी, कोरबा में स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 19 अप्रैल 2025, शनिवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्कूल परिवार के सभी सदस्य और प्रतिष्ठित अतिथिगण उपस्थित रहेंगे, जो शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के मूल्यों को नई ऊंचाई पर ले जाने के संकल्प को साकार करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:

  • मा. श्री फूलसिंह राठिया जी (विधायक, रामपुर विधानसभा)
  • श्री असरानी जी (प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता)
  • श्रीमती मंदाकिनी जी (फिल्म अभिनेत्री)
  • बी. के. रचना दीदी (राजयोग शिक्षिका, ब्रह्मकुमारी)

इस अवसर पर कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • डिस्ट्रिक्ट गवर्नर टीम का सम्मान
  • ग्राम सरपंच व पंचों का सम्मान
  • नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तक और गणवेश वितरण
  • महिलाओं और गणमान्य नागरिकों का सम्मान
  • विद्यालय स्टाफ का सम्मान

इस विशेष अवसर पर स्कूल ने 2025-26 सत्र के लिए नर्सरी से 12वीं कक्षा तक एडमिशन खोल दिए हैं। 20 अप्रैल 2025 तक प्रवेश लेने वाले छात्रों को एडमिशन फीस, बुक सेट और स्कूल ड्रेस मुफ्त प्रदान की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This