पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Must Read

दिल्ली । आप सभी को पता ही होगा कि आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है। उन्हें बच्चों से खास लगाव था और यही कारण है कि हम हर साल 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के तौर पर मनाते हैं। आज उनकी जयंती पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने क्या पोस्ट किया। आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।’ आपको बता दें कि आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था और बच्चे उन्हें बहुत प्यार से ‘चाचा नेहरू’ भी बुलाते थे। यही कारण है कि उनकी जयंती को हम लोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।

बाल दिवस से जुड़ी जानकारी

आपको बता दें कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 14 नवंबर 1889 को हुआ था, उन्हें बच्चों से बहुत ही लगाव था। बच्चे भी उन्हें बहुत पसंद करते थे और उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ बुलाते थे। यही कारण है कि 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हमारे देश में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था मगर पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद बाल दिवस उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को मनाने का फैसला लिया गया।

- Advertisement -
Latest News

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने...

More Articles Like This