कोरबा। जिले में साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मानिकपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा एवं साइबर टीम से वीरकेश्वर प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों की जानकारी दी।

छात्र-छात्राओं को OTP फ्रॉड, फर्जी लिंक, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, KYC के नाम पर ठगी, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, फर्जी निवेश एवं लोन ऑफर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी नौकरी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में समझाया गया।

साइबर पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, CVV, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड करने से भी बचें।
साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर आर.के. गर्ग, प्राचार्या श्रीमती रचना सहित कॉलेज के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
कोरबा पुलिस का संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

📢 ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए JB News Korba चैनल को Subscribe करें और खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक Share करें।















