पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य मैडम शकुंतला अग्रवाल सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, डीएसपी ज्योत्सना चौधरी, एएसआई मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल मनोज दुबे तथा कांस्टेबल कमल सिंह उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी विकसित करना रहा।

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! आबकारी टीम से मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गईं जेल,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम के साथ हुज्जतबाजी, गाली-गलौज...

More Articles Like This