रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में खूनी संघर्ष, 10 गिरफ्तार, बुधवारी मैदान के पास आधी रात भिड़े दो गुट, ईंट-पत्थर और डंडे से किया हमला, सभी आरोपी जेल भेजे गए

Must Read

कोरबा। बुधवारी दशहरा मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोककर रेत खाली कराने की बात को लेकर दो गुटों के बीच आधी रात को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, डंडे, चमड़े के बेल्ट और अन्य वस्तुओं से हमला किया। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। सीएसईबी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 2 और 3 नवंबर की दरम्यानी रात रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने और रेत खाली कराने की बात पर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रथम पक्ष की ओर से राजेन दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रैक्टर चालक को यशवंत कश्यप उर्फ लक्की, संतोष चंद्रा और विक्रम कश्यप सहित अन्य लोगों ने रोककर विवाद किया और बाद में एकजुट होकर हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष के विक्रम कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रेत खाली कराने को लेकर हुए विवाद में दीपक सिंह, सोहेब अहमद, गौरीलाल चौहान, पुरनदास महंत, आदित्य सिंघानिया, राजेन दास और यश पाटले ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, बेल्ट और ईंट के टुकड़ों से हमला किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, धमकी सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अलग-अलग अपराध दर्ज किए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 नवंबर को सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर ईंट का टुकड़ा और चमड़े का बेल्ट भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! आबकारी टीम से मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गईं जेल,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम के साथ हुज्जतबाजी, गाली-गलौज...

More Articles Like This