पुलिस कांस्टेबल ही करवा रहा था शराब तस्करी, SP ने निलंबित कर दिये जांच के आदेश

Must Read

राजस्थान में पुलिस अपराध और तस्करी को रोकने के लिए है. लेकिन तब क्या होगा जब पुलिस ही शराब की तस्करी करने लग जाए. प्रदेश के जालोर जिले से ऐसा ही एक अजीब मामला सामने आया है. जहां सांचौर थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेश कुमार पर शराब तस्करी में संलिप्तता का गंभीर आरोप लगा है.

जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है. यह मामला पुलिस महकमे की साख पर सवाल उठा रहा है.

शराब तस्करी का खुलासा

30 अप्रैल 2025 को सुबह 3:15 बजे गुजरात के बनासकांठा जिले के आगथला थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा. ट्रक में 1234 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर के 25,632 टीन मिले. इनकी कीमत लगभग 74 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि कांस्टेबल सुरेश कुमार इस तस्करी में शामिल थे.

कांस्टेबल की भूमिका

आरोप है कि सुरेश कुमार ने ट्रक में शराब होने की जानकारी होने के बावजूद उसे राजस्थान से गुजरात सीमा तक पहुंचाने में मदद की थी. उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया, जो पुलिस सेवा नियमों का खुला उल्लंघन है. इस घिनौने कृत्य ने पुलिस विभाग को शर्मसार किया है.

- Advertisement -
Latest News

आरक्षण सहित मांगों की अनदेखी पर विद्युत कंपनी के 65 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत,देखिए विडिओ

कोरबा/रायपुर, 13 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य संगठनात्मक मांगों की अनदेखी के विरोध में कर्मचारियों...

More Articles Like This