पैदल जा रही युवती पर कुत्तों के झुण्ड ने किया हमला, देखें दिल दहलाने वाला खौफनाक सीसीटीवी विडियो।

Must Read

अलवर (राजस्थान) : आम लोगों के लिये देशभर में कुत्ते एक बहुत बड़ी समस्या बन चुके है, औसतन हर प्रमुख शहर में प्रति घंटे के हिसाब से कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे है, ऐसे ही अलवर जिले के जेके नगर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मोबाइल फोन पर बात करते हुए पैदल जा रही थी, तभी अचानक एक युवती पर 8-10 कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया। कोई कुछ समझ पाता तब तक कुत्तों के झुंड ने युवती को घेर लिया तह और युवती दहशत में आ गई थी, ऐसे ही कुछ मामले पहले भी सामने आये है जिसमें लोगों की जानें भी चली गई है। वहीँ इस मामले में करीब 15-20 सेकंड तक कुत्तों ने उक्त छात्रा को नहीं छोड़ा। उसके तेज चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसियों ने आकर उसे जैसे – तैसे बचाया। छात्रा को कुत्तों ने कुल 8 जगहों पर भयानक रूप से काटा है। छात्रा इतनी डर गई थी कि रोते हुए घर पहुंचने के बाद भी वह अपनी मम्मी से चिपकी रही। कई घंटे तक वह सहमी रही।

कुत्तों ने अचानक किया हमला :

दरअसल, जेके नगर के प्लॉट नं. 51 में रहने वाली 18 वर्षीय नव्या ने बताया कि वह मोबाइल पर बात करते हुए आ रही थी। तभी पीछे से भौंकते हुए कुत्तों का झुंड आया। कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। एक के बाद एक करीब 8 से 10 कुत्तों ने उसे घेर लिया। कुछ सेकंड तक उसने कुत्तों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया था, खुद को बचाना उसके बस के बाहर की बात थी। थोड़ी भी जगह नहीं बचने के बाद वह जमीन पर गिर गई और चिल्लाने लगी। छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर घर से बाहर निकले और कुत्तों को भगाया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी।

सामने आया हमले का वीडियो :

स्थानीय निवासी मिट्ठन लाल गुप्ता ने बताया कि नव्या कुत्तों के हमले से इतना डर गई कि वह घर में चुपचाप बैठी रही। नव्या फिजियोथैरिपी की डिग्री कर रही है, दो दिन बाद में उसका प्रेक्टिकल होने वाला है। वह अब भी घबराई हुई है और घर के बाहर जाने से डरने लगी है। लोगों ने बताया कि नव्या के मकान के पास ही एक मकान में किसी ने कुत्ते पाल रखे हैं। ये कुत्ते लोगों पर हमला करते हैं। शिकायत के बावजूद भी प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना के बाद महिला को जमकर फटकार लगाई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस घटना से अन्य लोगों को सचेत रहने का सबक लेना जरुरी है। कभी भी ऐसी स्थिति जानलेवा हो सकती है। देखें नीचे दिया विडियो।

- Advertisement -
Latest News

मानिकपुर खदान विस्तार पर सियासत तेज, जनसुनवाई से पहले आमने-सामने लखन और जयसिंह

कोरबा। एसईसीएल की मानिकपुर खुली खदान के विस्तार परियोजना में उत्पादन क्षमता बढ़ाने को लेकर प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई से...

More Articles Like This