पोड़ीबाहर तालाब की बदली सूरत:कोरबा में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Must Read

कोरबा के पोड़ीबाहर तालाब को नई जिंदगी मिल रही है। स्थानीय युवाओं ने तालाब को बचाने का बीड़ा उठाया है। युवा हर सुबह श्रमदान कर तालाब की सफाई में जुटे हैं। उनकी मेहनत रंग ला रही है। तालाब की स्थिति में सुधार हो रहा है।

बस्तीवासियों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। तालाब में गंदगी फैलाने वालों या बीड़ी-सिगरेट-शराब का सेवन करने वालों पर जुर्माना लगेगा। दोषियों को पुलिस के हवाले किया जाएगा। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण है।

कोरबा में स्थानीय लोगों ने तालाबों की साफ सफाई की

स्थानीय लोगों के सुख-दुख का साथी है तालाब

वार्डवासी राजेश राठौर के मुताबिक, तालाब स्थानीय लोगों के सुख-दुख का साथी है। शादी-विवाह हो या मृत्यु संस्कार, लोग यहां स्नान और पूजा-पाठ के लिए आते हैं।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This