कोरबा। टी.पी. नगर स्थित टीवीएस शोरूम के पास “पौष्टिक – द सुपर फूड स्टोर” का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर नए प्रतिष्ठान के संचालकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान कोरबावासियों को पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों की बेहतर उपलब्धता प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पांडे जी का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने देवेंद्र पांडे जी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी जी, कोषाध्यक्ष अजय पांडे जी, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास जी,चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन जी ,देवेंद्र पांडे जी, राजेंद्र पांडे जी, सोनू पांडे जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

“स्वस्थ जीवन की ओर नई पहल और नए उद्यम के साथ कोरबा के विकास में एक और कदम।”

JB News Korba Chhattisgarh | मनीष जायसवाल
कोरबा और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों के लिए Subscribe, Like, Comment और Share जरूर करें।

















