प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग

Must Read

बेहरामुडा प्राथमिक शाला विद्या मंदिर में पदस्थ शिक्षक द्वारा कथित रूप से नशे की अवस्था में विद्यालय में शिक्षण कार्य करने तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी तथा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कौशिक जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री बिलासपुर ग्रा. श्री सुरज साहू जी, जिला सह कोषाध्यक्ष श्री देवकिशन साहू जी, मंडल महामंत्री एवं जिला सह संयोजक आईटी सेल श्री चंद्रकांत अग्रवाल जी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री सचिन जैन जी, मंडल महामंत्री श्री किरण मारको जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रांजल चौकसे जी एवं श्री धनंजय साहू जी, श्री रोहित साहू जी, मंडल मंत्री श्री मोहन वैष्णव जी , भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान हमारे प्रिय बड़े भैया अंबे स्टूडियो के संचालक श्री कृष्णा साहू जी एंव ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

विशेष ग्राम सभाओं में विकास की प्राथमिकताओं पर हुआ मंथन, जनभागीदारी से गांवों के समग्र विकास का संकल्प

कोरबा,05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में...

More Articles Like This