Sunday, February 15, 2026

प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के शख्स ने खुद को बताया ADM, हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती, जाँच में हुआ बड़ा खुलासा

Must Read

कोरबा : कोरबा निवासी एक युवक विक्रम कुमार जायसवाल ने खुद को कोरबा जिले का एडीएम बताकर प्रयागराज के अस्पताल में गलत जानकारी दी है। मामले में कोरबा प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में इस नाम का व्यक्ति एडीएम नहीं है।

दरअसल, रविवार को प्रयागराज माघ मेले में विक्रम परिवार सहित मेला घूमने निकले थे, तभी उनको अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वहां वे आईसीयू में भर्ती हुए। अस्पताल में उन्होंने खुद को कोरबा का एडीएम बताया है। इधर कोरबा कलेक्टर ने बताया है कि विक्रम कुमार जायसवाल नाम का व्यक्ति एडीएम नहीं है।

बताया जा रहा है कि दर्री रोड कोरबा निवासी विक्रम कुमार जायसवाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ प्रयागराज में सेक्टर 24 हर्षवर्धन चौराहे के पास एक दोस्त के यहां ठहरे हैं। जब वह अपने परिवार के साथ मेला घूमने निकले, तभी अक्षयवट के पास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते थोड़ी देर में वह बेहोश हो गए। प्रयागराज के अक्षयवट के पास वकील की तबीयत बिगड़ी थी। घटना के बाद उन्हें तत्काल मेले के सेक्टर दो स्थित केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार में हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद छावनी सामान्य अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया।

अस्पताल में उन्होंने खुद को कोरबा का एडीएम बताया और होश में आने के बाद मकर संक्रांति पर स्नान की इच्छा जताई। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर ने बताया कि विक्रम जायसवाल एक वकील हैं जो स्टेट बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य नहीं हैं।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This