कोरबा: टीपी नगर चौक में रूटीन चेकिंग के दौरान 10-12 वाहनों पर कार्रवाई, ट्रिपलिंग करने वालों का चालान

Must Read

कोरबा के टीपी नगर चौक पर पुलिस द्वारा रूटीन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 10 से 12 वाहनों का चालान काटा गया।

विशेष रूप से ट्रिपलिंग (तीन सवारी) कर रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और उन्हें नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

मौके पर सीएसपी भी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट या ट्रिपलिंग जैसी लापरवाही से बचें।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This