Tuesday, February 17, 2026

फर्जी तरीके से जागृति समुह के नाम पर लोन द्वारा अनुदान सहित प्राप्त राशि का आहरण करने एवं समूह के सचिव / अध्यक्ष द्वारा प्रतिमाह 35 क्वींटल चावल का गबन करने के संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

Must Read

कोरबा।  ग्राम बिरदा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में स्थित महिला जागृति समूह की पूर्व अध्यक्ष तेरस बाई के पति की मृत्यु पश्चात समिति ने सरकारी राशन को बांटने एवं  फिंगर मशीन को ऑपरेट करने के लिए समिति के सदस्यों ने सर्व समिति से  रोजी में रामविलास कुर्रे को फिंगर मशीन ऑपरेट करने के लिए रखा गया था जो धीरे-धीरे अपने रसूक का इस्तेमाल करते हुए महिला जागृति समूह के शासकीय राशन के वितरण कार्य को अपने हाथ में ले लिया और विगत 3 वर्षों से समिति के सदस्यों का फिंगर लेकर चावल देने में आनाकानी करता है और गाली गलौज देकर भगा देता है कि तुम लोगों के हिस्से का चावल सरकार से कम माप में आने के वजह से क्षतिपूर्ति किया गया है जिससे हम सभी महिलाएं हिसाब से अनजान उसके बातों में आ गए इस प्रकार जागृति समूह के सदस्य महीने का 35 किलो के हिसाब से हर माह 3.50 क्विंटल चावल को गमन कर देता है ।

और हद तो तब हो गया जब रामविलास कुर्रे के द्वारा जागृति महिला समूह के नाम पर जनपद द्वारा नियुक्त सक्रिय महिला स्वामी महंत और बैंक अधिकारी से साथ गाठ करके समिति के अध्यक्ष से धोखे से दस्तखत करा कर फर्जी तरीके से ₹100000 का लोन वह अनुदान राशि आहरित कर लिया जिसे हम समूह के महिलाओं को जानकारी हुआ तो हमने इसकी सूचना पुलिस रिपोर्ट थाना कुसमुंडा में दर्ज कराई है जिसे रसूखदार रामविलास कुर्रे  के द्वारा पुलिस कर्मी को अपने पक्ष पर लेटे हुए मामलों को ठंडा कर दिया गया है कोरबा कलेक्टर से आग्रह है कि रामविलास कुर्रे के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाए और समिति के पूर्ण कार्य को समिति की महिलाओं को दिया जावे और शासन प्रशासन की योजनाओं पारदर्शिता सुनिश्चित करें तथा हम जागृति महिला समूह के सदस्य को न्याय मिल सके ।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This