हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Must Read
Advertisement

एक महिला आरोपी गिरफ्तार, 35 लीटर अवैध शराब जब्त

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: सोनकुंवर धनुहार (उम्र 40 वर्ष)
पिता का नाम: स्व. मंगलूराम धनुहार
निवासी: मुक्ता धनुहारपारा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा

घटना का विवरण:

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 24.03.2025 को मुखबीर सूचना के आधार पर पता चला कि ग्राम मुक्ता धनुहारपारा की निवासी सोनकुंवर धनुहार अपने घर के पीछे गली में छुपाकर अवैध कच्ची महुआ शराब बेच रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी हरदीबाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

बरामदगी:

  • 35 लीटर कच्ची महुआ शराब (चार प्लास्टिक जारों में भरी हुई)
  • शराब बनाने एवं बेचने के उपकरण
  • अवैध बिक्री से प्राप्त नकदी

कानूनी कार्रवाई:

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाया गया। अतः अपराध क्रमांक 38/2025 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा की पत्रकारिता में एक नई पहल! BIG BREAKING NEWS 🚨

अब कोरबा में बनेगा अपना JB प्रेस क्लब, पत्रकारों और डिजिटल मीडिया पोर्टल संचालकों को मिलेगा अपना मंच!कोरबा। कोरबा...

More Articles Like This