बाइक सवारों पर सिपाही के साथ मारपीट का लगा आरोप………

Must Read

कोरबा।  जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई चौक के पास एक पुलिसकर्मी बाइक में सवार होकर निज कार्य से जा रहा था। तभी एक अन्य बाइक में सवार तीन लोगों के साथ उसकी पुरानी बात को लेकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा हैं की मारपीट में उन्हें चोंट आई हैं। इसकी शिकायत पुलिसकर्मी ने सिविल लाइन थाना पुलिस से की।

बताया जा रहा है कि आरक्षक के साथ जिन लोगों का विवाद हुआ, वह भी आईटीआई क्षेत्र के रहने वाले हैं लेकिन कौन है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आरक्षक की सिविल लाइन थाने में की गई शिकायत नामजद नहीं है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मी की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है की मारपीट कब, कैसे और किन परिस्थितियो में हुई।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This