बाड़ी में उत्पात मचा रहे बंदर को बेरहमी से पीटा, नशेड़ी की गिरफ्तारी की मांग

Must Read

बिलासपुर में शराब के नशे में एक युवक ने बंदर की बेरहमी से पिटाई कर दी। बंदर को अधमरी हालत में कानन पेंडारी जू में भर्ती कराया गया है। बंदर की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सर्व हिन्दू समाज मामले की शिकायत सीपत थाने में की है। घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बंदर नवागांव के रहने वाले मनोज यादव की बाड़ी में घुसकर सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहा था। बंदर काे भगाने के लिए मनोज और उसके परिवार के सदस्यों ने उस पर पत्थर से हमला किया। इस हमले में बंदर घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। घायल बंदर को मनोज और उसके परिवार के सदस्य पानी पिलाने लगे।

तभी गांव का ही रहने वाला सनत विश्वकर्मा शराब के नशे में मौके पर पहुंचा। सनत ने बंदर को देखते ही उसकी एक मोटे डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जब परिवार के लोग घायल बंदर को पानी पिलाने लगे, तभी गांव का ही रहने वाला सनत विश्वकर्मा शराब के नशे में वहां पहुंचा, उसने डंडे से बंदर पर हमला कर दिया। इस हमले में बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल बंदर को इलाज के लिए कानन पेंडारी जू ले जाया गया।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This