बिग ब्रेकिंग…देखिए वीडियो : एच टी पी एस पावर प्लांट के स्विच यार्ड में भीषण आग,2 यूनिट में उत्पादन ठप्प

Must Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ पावर जेनरेशन कंपनी के दर्री कोरबा स्थित पावर प्लांट के स्विच यार्ड में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गई।आग पर काबू पाने की पिछले तीन घंटे से कोशिश हो रही है किंतु अब तक पूरी सफलता नहीं मिली है। इस घटना से पावर प्लांट की 210 मेगावाट वाली दो इकाइयों से उत्पादन ठप्प हो गया है।हादसे का बड़ा कारण रखरखाव में लापरवाही बताया जा रहा है।

कोरबा। पावर जेनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र ( HTPS) के स्विच यार्ड में शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे आग लग गई।आग ने प्लांट के its ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया।जानकार सूत्र ने बताया कि प्लांट में बनने वाली बिजली को यह ट्रांसफार्मर ग्रिड में भेजने के लिए उपयुक्त करेंट में बदलता है।ऐसे में प्लांट की 210 मेगावाट वाली यूनिट 3,4 से उत्पादन बंद करना पड़ा।आग तेजी से फैली।बताया जा रहा इसकी चपेट में 2 से 3 अन्य ट्रांसफार्मर भी आ गए है।

O कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुंए का गुब्बार

आग इतनी भीषण हे कि पिछले तीन घंटे से फायर ब्रिगेड का दस्ता इसे काबू करने की कोशिश कर रहा किंतु पूरी तरह से आग अब भी कंट्रोल नहीं हुई है।आस पास से गुजर रहे लोग आग की लपटों को देख रुक गए वहीं धुंए का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था।

O 1840 मेगावाट का है पावर प्लांट

इस पावर प्लांट में 210 मेगावाट की चार और 500 मेगावाट की एक यूनिट है।अभी जब गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है तब इस हादसे से 210 मेगावाट की 2 यूनिट में उत्पादन बंद करना पड़ा है।

O बड़ी क्षति का है अनुमान

इस संबंध में अभी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।हालांकि हमारे सूत्रों का कहना है कि इससे करोड़ों को नुकसान हुआ है।ट्रांसफार्मर के अलावा बड़ी क्षति विद्युत उत्पादन बंद करने से होगी।प्लांट के रखरखाव में लापरवाही इस हादसे का एक बड़ा कारण है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा की पत्रकारिता में एक नई पहल! BIG BREAKING NEWS 🚨

अब कोरबा में बनेगा अपना JB प्रेस क्लब, पत्रकारों और डिजिटल मीडिया पोर्टल संचालकों को मिलेगा अपना मंच!कोरबा। कोरबा...

More Articles Like This