बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कोरबा दौरे पर, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का किया समाधान

Must Read

कोरबा । बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला इन दिनों कोरबा दौरे पर हैं। वार्षिक निरीक्षण के तहत आज कोरबा पहुंचे आईजी को एसपी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने जन दरबार लगाया और पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि वार्षिक निरीक्षण साल में एक बार किया जाता है। इसके तहत दर्री थाना के कामकाज का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की समस्या जानी।

आईजी ने बताया कि जल्द ही पुलिसकर्मियों को आ रही समस्याओं को समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरबा पुलिस लगातार सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं। कोरबा में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी और जवान सभी अच्छा प्रयास कर रहे हैं। न केवल अपराध पर सामाजिक अपराध पर भी पुलिस सुधार कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This