बीजापुर में लापता बच्ची सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता लाई रंग; कोरबा के ‘सिंघम’ दुर्गेश शर्मा की फिर दिखी सख्त पुलिसिंग

Must Read

बीजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई एक बच्ची को बीजापुर पुलिस ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर सकुशल बरामद कर लिया। 22 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच गैस गोदाम के पीछे के इलाके से बालिका के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। देर रात परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की चार अलग-अलग टीमें गठित की गईं। लगातार मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद पुलिसकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा और संभावित स्थानों पर तलाश के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई।

पुलिस टीमों के लगातार प्रयास और आपसी समन्वय का नतीजा रहा कि 23 अगस्त को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा में ‘सिंघम’ के नाम से पहचाने जाते थे दुर्गेश शर्मा

इस पूरे मामले में बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा की भूमिका भी चर्चा में है। दुर्गेश शर्मा का कोरबा से पुराना संबंध रहा है और वे यहां थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे दुर्ग में भी पुलिसिंग का हिस्सा रह चुके हैं।

कोरबा में अपने कार्यकाल के दौरान दुर्गेश शर्मा को उनकी सख्त, सक्रिय और साफ-सुथरी पुलिसिंग के लिए अलग पहचान मिली थी। अपराध पर त्वरित कार्रवाई और गंभीर मामलों को जल्द सुलझाने की उनकी कार्यशैली के चलते उन्हें स्थानीय स्तर पर ‘सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता था।

आज बीजापुर में भी उनकी वही कार्यशैली नजर आ रही है। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय करना, खराब मौसम के बावजूद लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखना और बालिका को सकुशल बरामद करना पुलिस की तत्परता को दर्शाता है।

JB News Korba Chhattisgarh के लिए ऐसी ही महत्वपूर्ण और स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए चैनल को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और खबर को अधिक से अधिक Share करें।

रिपोर्ट — मनीष जायसवाल, JB News Korba Chhattisgarh

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, बैंक और स्कूलों में पुलिस ने दी ऑनलाइन ठगी से बचने की जानकारी,देखिए विडिओ

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में जिले में चलाए...

More Articles Like This