Tuesday, February 17, 2026

ब्रह्माकुमारी संस्थान में निःशुल्क “नव सृजन बाल समर कैंप” का आयोजन 27 अप्रैल से 4 मई तक

Must Read

कोरबा.    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा कोरबा के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए नि:शुल्क 10 दिवसीय 27 अप्रैल से 4 मई तक समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस समर कैंप का मुख्य आकर्षण म्यूजिकल एरोबिक्स, कला एवं क्राफ्ट, स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले खेल, मैडिटेशन एवं शांति अभ्यास, शैक्षिक खेल आदि हैं। उक्त समर कैंप में आयु सीमा 10 वर्ष से 16 वर्ष के विद्यार्थी आमंत्रित है।

उक्त “नव सृजन बाल समर कैंप” का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व सद्भभावना भवन टी.पी. नगर कोरबा में प्रातः 8.00 से 9.30 तक रहेगा। इसके लिये पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसमे मोबाइल नंबर 94063-84864 पर अपना पंजीकरण पूर्व में ही करवा ले। यह शिविर पूर्णतया निरूशुल्क है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This