रक्तदान शिविर 30 को, होगा नि:शुल्क परीक्षण

Must Read

कोरबा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा कोरबा के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्वेता नर्सिंग होम, पावर हाउस रोड में 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

साथ ही श्वेता नर्सिंग होम के द्वारा फ्री ओपीडी, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी।

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष दुर्गा बजाज ने लोगों से कहा है कि रक्तदान कर अक्षय पुण्य के भागी बनें।

साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके अतिरिक्त फ्री ओपीडी, नि:शुल्क जांच सुविधा का भी लाभ उठाएं। रक्तदान करने वालों को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि,देखिए विडिओ

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलिकोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री...

More Articles Like This