भाजपा जिलाध्यक्ष की रणनीति आई काम..दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया, पहली बार दीपका वार्ड 8 से बना BJP का पार्षद..

Must Read

कोरबा 01 फरवरी। नगर निगम कोरबा और नगर पालिका कटघोरा की तरह ही दीपका पालिका के एक वार्ड में भाजपा को वॉक ओवर मिल गया। वार्ड क्रमांक 8 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर में कांग्रेस प्रत्याशी नवधा प्रसाद चंद्रा ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह नैन और मदन ने नाम वापस ले लिया। जिसकी वजह से भाजपा प्रत्याशी आलोक परेडा निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस प्रत्याशी मैदान से ही हट गए। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 के कांग्रेस प्रत्याशी ने तो अपना नाम ही वापस ले लिया। यहां से नरेंद्र देवांगन भाजपा पार्षद निर्वाचित हुए हैं। उन्हें पहले ही चुनाव जीतने का प्रमाण पत्र भी मिल गया है। इसके पहले नगर पालिका कटघोरा के वार्ड क्रमांक 13 से भी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है। यहां कांग्रेस ने सीता पटेल को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उसने नामांकन ही दाखिल नहीं किया। दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 में अभी तक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतते रहे हैं। इसी वजह से भाजपा ने प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया था। लेकिन बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने आलोक परेडा को प्रत्याशी बनाने के लिए बी फार्म जारी कर दिया। जिसकी वजह से पहली बार इस वार्ड में भाजपा का खाता खुल गया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग: उमस भरी गर्मी का ‘टॉर्चर’, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बेचैनी; राहत की उम्मीद…

कोरबा।  औद्योगिक नगरी कोरबा में मौसम के मिजाज ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से...

More Articles Like This