कोरबा। शहर में आयोजित होने जा रहे श्रीमद्भागवत कथा उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर 2026, सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रातः 10 बजे श्री श्याम मंदिर, कोरबा से पीली कोठी तक निकाली जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन पं. श्री पुनीत कृष्ण जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त प्रह्लाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
कथा कार्यक्रम के दौरान 14 सितंबर को श्रीमद्भागवत महात्म्य एवं सुखदेव आगमन, 15 सितंबर को विराट स्वरूप वर्णन एवं श्री ध्रुव चरित्र, 16 सितंबर को प्रह्लाद चरित्र एवं गजेंद्र मोक्ष, 17 सितंबर को वामन अवतार एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 18 सितंबर को बाल लीला, माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा, 19 सितंबर को उद्धव संवाद एवं रुक्मिणी विवाह तथा 20 सितंबर को नवयोगेश्वर संवाद, सुदामा चरित्र एवं द्वारका प्रसंग आयोजित होंगे। 20 सितंबर को हवन का भी आयोजन रखा गया है।
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है। आयोजक परिवार की ओर से बताया गया कि श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य धार्मिक संस्कारों के साथ परिवार और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
पं. श्री पुनीत कृष्ण जी महाराज श्रीमद्भागवत पुराण की समग्र दृष्टि से व्याख्या करते हुए श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन के अंत में 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे भंडारा आयोजित किया जाएगा।
आयोजक: मित्तल (कानूगो जी) परिवार।

















