Tuesday, June 10, 2025

भूमिगत खदान में रूफ फॉल, तीन कामगारों की मौत

Must Read

नागपुर  गुरुवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की भूमिगत खदान में रूफ फॉल (खदान की छत)की घटना में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार डब्ल्यूसीएल के पाथाखेड़ा एरिया की छतरपुर-1 भूमिगत खदान में दोपहर तीन बजे करीग रूफ फॉल की घटना हुई। इस घटना से मौके पर काम कर रहे कामगार दब गए। यह खदान मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्थित है।

खदान हादसे में शिफ्ट इंचार्ज गोविंद रजक, ओवरमेन रामप्रसाद चौहान, माइनिंग सरदार रामदेव पण्डोले की जान चली गई। रेस्क्यू टीम ने दो कामगारों को कोयले के मलबे से जीवित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -
    Latest News

    कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता, आर्टिका कार और स्कूटी बरामद

    कोरबा। जिले के शिवाजी नगर क्षेत्र में बीते 4-5 जून की दरम्यानी रात को हुए वाहन चोरी के मामले...

    More Articles Like This