महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया रोड डिवाइडर निर्माण कार्य का निरीक्षण, कार्य की गुणवत्ता व समयसीमा पर देने के निर्देश

Must Read

कोरबा, 14 मई 2025 – कोरबा नगर निगम क्षेत्र के टीपीनगर जोन अंतर्गत सीएसईबी चौक से अशोक वाटिका होते हुए स्टेडियम चौक तक निर्माणाधीन डिवाइडर कार्य का आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने हेतु निगम अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर श्री अखिलेश शुक्ला, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता समेत निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। महापौर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कार्य दीर्घकालिक टिकाऊपन प्रदान कर सके तथा शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम कोरबा द्वारा टीपीनगर जोन में सेंट्रल स्टोर से स्टेडियम चौक तक डिवाइडर व रेलिंग सहित विद्युतीकरण कार्य 1.28 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। महापौर ने अधिकारियों को कार्य में गति लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि यह मार्ग शहर का अत्यंत व्यस्ततम मार्ग है, जहां छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में डिवाइडर निर्माण से आवागमन व्यवस्था को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी, जिससे आम नागरिकों को सहूलियत प्राप्त होगी।

साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान महापौर ने सीएसईबी चौक से स्टेडियम तक के क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई, कचरा उठाव व त्वरित परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही, सड़क पर स्थापित स्ट्रीट लाइट की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। महापौर ने कहा कि रात्रि के समय मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए स्ट्रीट लाइट की निरंतर मॉनिटरिंग जरूरी है। आवश्यकतानुसार नई लाइट लगाने व खराब लाइटें दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

—नगर निगम कोरबा

- Advertisement -
Latest News

🌧️ कोरबा में फिर शुरू हुई तेज बारिश, मौसम ने बदला मिजाज,देखिए विडिओ

ताजाखबर #बड़ीखबर #लाइवअपडेट #मौसमअपडेटकोरबा। कोरबा में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती रातभर बारिश...

More Articles Like This