महापौर संजू देवी राजपूत बनीं छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष…..

Must Read

 कोरबा। छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत के सम्मान समारोह एवं नवीन कार्यकारिणी के गठन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से संजू देवी राजपूत को एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में महिला फुटबॉल के विकास और विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। शेख जावेद ने महिला सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि रात्रिकालीन महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन हेतु स्थान का चयन किया जाए। इसके अलावा, खेल संबंधी विभिन्न कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अलग-अलग टीम बनाकर कार्यभार सौंपने पर भी सहमति बनी।

बैठक में समर कैंप के आयोजन, महिला खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर और अन्य खेल संबंधी गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने इन प्रस्तावों पर सहमति जताई और महिला फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

संजू देवी राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि वह महिला फुटबॉल के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उनका लक्ष्य राज्य में महिला खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं प्रदान करना है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बना सकें।

- Advertisement -
Latest News

महास्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की तैयारियों को ध्यान में रखते...

More Articles Like This