Monday, February 16, 2026

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निगम आयुक्त ने किया रुद्राभिषेक

Must Read

श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय मंदिर में विधिवत पूजन कर जिले की समृद्धि के लिये की प्रार्थना

कोरबा 28 फरवरी। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय मंदिर, निहारिका कोरबा में विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर महामृत्युंजय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था।

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी ने मंदिर में महादेव का जल, दूध, शहद, दही, घी, बेलपत्र और विभिन्न औषधीय सामग्रियों से रुद्राभिषेक किया। वेद मंत्रों के जाप के साथ हुए इस अनुष्ठान में शिवभक्तों ने भक्ति-भाव से भाग लिया। महाशिवरात्रि पर पूरे कोरबा में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रुद्राभिषेक, महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। मंदिरों को आकर्षक फूलों, रंगीन लाइटों और भव्य झांकियों से सजाया गया।महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर जिलेभर में शिव भक्तों की अपार श्रद्धा देखने को मिली, जहां मंदिरों में भजन-कीर्तन, शिव तांडव और धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन हुए। भक्तों ने रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के उपरांत नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। उन्होंने भगवान शिव से जिले के प्रत्येक नागरिक के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करी।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This