माउंट आबू में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का शुभारंभ,कोरबा से पहुंचे पत्रकारों की सहभागिता ने छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय मंच पर किया प्रतिनिधित्व 

Must Read

माउंट आबू। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मानसरोवर परिसर में “श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया” विषय पर राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देशभर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो, वेब और सोशल मीडिया से जुड़े 1500 से अधिक मीडियाकर्मी शामिल हुए।

इस राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कोरथबा से वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर ठाकुर, राजेश मिश्रा, दीपक साहू एवं विकास निर्मलकर (विक्की) ने सहभागिता की। सम्मेलन में मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी, सकारात्मक पत्रकारिता, राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका तथा श्रेष्ठ समाज के निर्माण में पत्रकारिता की प्रभावी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

- Advertisement -
Latest News

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने मनाया व्यवसाय एवं नेटवर्क विकास दिवस

कोरबा।  जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा व्यवसाय एवं नेटवर्क विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों एवं...

More Articles Like This