मालगाड़ी मिला शव, मचा हड़कंप, दीपका में रहता था मृतक, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा। एसईसीएल दीपका रेलवे साइडिंग से प्रतिदिन कोयले के रैक एनटीपीसी सीपत प्लांट को जाती है। वहां एनटीपीसी सीपत में कोयला खाली कर रही मालगाड़ी के हॉपर से झाबर निवासी एक युवक का शव मिला। शव मिलते ही इलाके में हडक़ंप मच गया। मृतक की पहचान कल्याण दास (30 वर्ष) पिता बाबू दास निवासी ग्राम मरकाडीह थाना अकलतरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना जैसे ही दीपका पहुंची वैसे ही अनुपस्थित निजी कर्मचारियों की खोजबीन शुरू हो गई। बता दे की हिमस कॉरपोरेशन में अधिकांश निजी कर्मचारी काम करते हैं। बाद में स्पष्ट हुआ की कर्मचारी यहां का नहीं है। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। दीपका साइडिंग से कोयला लेकर आई मालगाड़ी को जब एनटीपीसी सीपत में खाली किया जा रहा था, उसी दौरान ट्रैक हॉपर 2 में बने हॉपर में शव नजर आया। शव देखकर हॉपर में शव मिलने की सूचना पर जांच करने पहुंची थी पुलिस। सीपत में काम कर रहे मजदूर शव देख घबरा गए। तुरंत एनटीपीसी अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को सूचनादे दी गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शव मालगाड़ी के अंदर में कैसे पहुंचा यह जांच के पश्चात पता चलेगा। वर्तमान में कल्याण दास का परिवार दीपका के झाबर में रहकर काम करता है। वह भी वहीं रहता था।

- Advertisement -
Latest News

संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ तत्परता से खड़ी है सरकार

जगदलपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संचालित बाढ़...

More Articles Like This