मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली पर हितग्राहियों को उपहार भेंट किया

Must Read

रायपुर 01 नवंबर 2024।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के अवसर पर अपने गृह ग्राम बगिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उपहार भेंट किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री को सुख-समृद्धि की कामना के साथ धान की बालियां उपहार में दीं। मुख्यमंत्री ने हितग्राही तिलासो बाई से मिट्टी के दीये और कलश खरीदे। तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड से इलेक्ट्रिक चाक भी मिला है, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हुआ है।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना और माटी कला बोर्ड की योजनाएं इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

हितग्राहियों में नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान और कुमारी शशि चौहान भी शामिल थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने आवास और इलेक्ट्रिक चाक मिलने पर आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

ग्राम तुमान की लंबित जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन, भाकपा ने रखीं तीन प्रमुख मांगें,देखिए विडिओ

कोरबा, 25सितंबर 2026। ग्राम तुमान, सरईडीह और पकड़िया की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जिला परिषद...

More Articles Like This