मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया जोरा मॉल का शुभारंभ

Must Read

एक ही छत के नीचे मिलेगी खरीदारी और मनोरंजन की सुविधा

रायपुर 26अप्रैल 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान उन्होंने मॉल में सर्व सुविधायुक्त सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो देखा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यह नया प्रतिष्ठान लोगों को आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं, मनोरंजन और सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इससे आसपास के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। श्री साय ने कहा कि यह मॉल आने वाले समय में शहरी जीवनशैली को और अधिक सहज, समृद्ध और सुविधाजनक बनाएगा।

- Advertisement -
Latest News

तिरंगा यात्रा में उल्टा तिरंगा! पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल की अगुवाई में निकली यात्रा में भाजपा पार्षद सहित कई कार्यकर्ता उल्टा ध्वज थामे...

कोरबा :-  देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ को लेकर देशभर में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय...

More Articles Like This