कोरबा के किन्नर समाज में शोक की लहर, अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन,विडिओ

Must Read


कोरबा। कोरबा के किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर के निधन की खबर से पूरे समाज और शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मालती किन्नर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। आज उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।


मालती किन्नर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं और किन्नर समाज के हितों एवं अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही समाज के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।


उनके निधन को किन्नर समाज और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और मार्गदर्शक को खो दिया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से अडानी पावर के कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन; मुआवजे और नौकरी पर बनी...

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में कोरबा-चांपा मार्ग पर अडानी पावर प्लांट के गेट नंबर-1 के सामने तेज...

More Articles Like This