Wednesday, February 11, 2026

रविवार सुबह धर्म परिवर्तन करा रहे 7 लोग गिरफ्तार, 3 महिलाएं भी शामिल.

Must Read

रायगढ़। रायगढ़ में एक बार फिर से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र के एक घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। तभी इसकी जानकारी हिंदु संगठन के लोगों को लगी और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब दस बजे मिट्ठुुमुड़ा क्षेत्र में संतोष चौहान के घर में प्रर्थना सभा चल रही थी। तभी इसकी जानकारी हिंदु संगठन के लोगों को लगी। जिसके बाद काफी संख्या में हिंदु संगठन के लोग व भाजपा नेताओं को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए पुलिस को मामले की शिकायत की।

जिसके बाद पुलिस के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और एक घर से 4 पुरूष व 3 महिलाओं को हिरासत में लेकर जूटमिल थाना में पहुंचे। जहां मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। हिंदु संगठन के अंशु टूटेजा ने बताया कि पिछले कुछ समय से यह जानकारी मिल रही थी कि मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र में संतोष चौहान के घर में धर्मांतरण कराया जा रहा है। जिसके बाद आज सुबह सूचना मिली कि काफी संख्या में महिलाएं यहां हैं और घर के बाहर तक उनकी आवाज आ रही थी। उन्होंने बताया कि अपने धर्म को अच्छा बताकर दूसरे धर्म विशेष को कमजोर बताया जा रहा था ।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This