राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता कौशिल्या खुराना का कोरबा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर से ट्रेन से पहुंचीं कोरबा, बैंड-बाजे के साथ हुआ जोरदार अभिनंदन; परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

कोरबा। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित व्याख्याता एवं साहित्यकार कौशिल्या खुराना के रायपुर से ट्रेन के माध्यम से कोरबा पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। उनके आगमन की खुशी में रेलवे स्टेशन परिसर बैंड-बाजे की धुनों से गूंज उठा।

कौशिल्या खुराना के स्वागत के लिए उनके परिवारजन, आपसी रिश्तेदार, मित्र, शुभचिंतक एवं शिक्षा और साहित्य जगत से जुड़े लोग बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे। जैसे ही वे ट्रेन से कोरबा पहुंचीं, लोगों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर, मालाएं पहनाकर एवं मिठाइयां खिलाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

इस दौरान उनके सम्मान में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने उनके राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संघर्ष से सम्मान तक का प्रेरणादायक सफर

कौशिल्या खुराना का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। छोटे से गांव सिंघनपुर में जन्म लेकर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 1998 में शिक्षाकर्मी वर्ग-2 के रूप में श्यांग जैसे दुर्गम क्षेत्र में अपनी सेवा शुरू करने वाली कौशिल्या खुराना ने सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को शिक्षा देने का कार्य जारी रखा।

लगभग आठ वर्षों तक बिना बिजली और पंखे के लालटेन की रोशनी में शिक्षकीय दायित्व निभाते हुए उन्होंने कोरवा, पांडो, उरांव सहित विभिन्न समुदायों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा। बाद में व्याख्याता के रूप में पदोन्नति के बाद उन्होंने शिक्षा के साथ साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

उनकी लगभग 200 रचनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें करीब 35 रचनाएं साझा संकलनों के रूप में प्रकाशित हो चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के साथ-साथ शिक्षक प्रशिक्षण में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान के लिए उन्हें विभिन्न मंचों से लगभग 400 सम्मान प्राप्त होने की जानकारी दी गई है।

स्वागत से अभिभूत हुईं कौशिल्या खुराना

रेलवे स्टेशन पर मिले आत्मीय सम्मान से भावुक नजर आईं कौशिल्या खुराना ने सभी परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और सम्मान समारोह में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आप सभी ने जिस आत्मीयता और प्रेम के साथ मेरा स्वागत किया, उसके लिए मैं सभी की आभारी रहूंगी।”

कोरबा रेलवे स्टेशन पर आयोजित यह स्वागत समारोह उनके सम्मान और उपलब्धि की खुशी को दर्शाता नजर आया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि कौशिल्या खुराना ने शिक्षा, साहित्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कोरबा का नाम गौरवान्वित किया है।

JB News Korba | मनीष जायसवाल

समाचार पसंद आए तो लाइक, कमेंट और शेयर करें तथा JB News Korba को सब्सक्राइब जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

🚆 कोरबा रेलवे स्टेशन की ग्राउंड रिपोर्ट: यात्री सुविधाओं पर सवाल, टिकट मशीन बनी राहत,देखिए विडिओ

कोरबा। नमस्कार दोस्तों, आप देख रहे हैं JB News Korba।आज हम पहुंचे हैं कोरबा रेलवे स्टेशन, जहां हमने की...

More Articles Like This