Sunday, February 15, 2026

रायपुर निगम के बाकी बचे कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, पूर्व मेयर एजाज ढेबर की पत्नी अंजुमन ढेबर होंगी अब्दुल रऊफ वार्ड से कांग्रेस उम्मीवार

Must Read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर निगम के लिए कांग्रेस ने बचे हुए चार वार्डों में प्रत्याशी तय कर दिए हैं। मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से पूर्व मेयर एजाज ढेबर की पत्नी अंजुमन ढेबर का नाम तय किया गया है।

डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड से रोहित साहू का नाम तय किया गया है। वहीं लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड से सुरजीत साहू का नाम तय किया गया है और मदर टेरेसा वार्ड से ताराचंद यादव चुनाव लड़ेंगे। कल चारों प्रत्याशियों के नाम का बीफार्म जमा होगा। चारों प्रत्याशी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

बता दें नामांकन की आखिरी तारीख तक कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद 4 वार्डों में उम्मीदवारों की सूची रोक दी गई थी और आज इन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This