रेत परिवहन नीति को लेकर भड़की ट्रैक्टर यूनियन, कोलियारी गांव में किया चक्का जाम,देखिए विडिओ

Must Read


धमतरी: जिले के नगरी रोड स्थित कोलियारी गांव में सोमवार सुबह ट्रैक्टर यूनियन ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि रेत से भरे हाइवा ट्रकों को बेवजह छूट दी जा रही है, जबकि रेत ले जा रहे ट्रैक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस भेदभावपूर्ण रवैये से आक्रोशित ट्रैक्टर चालकों ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर यातायात पूरी तरह से बाधित कर दिया। चक्का जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन जारी रहने की स्थिति में आमजन को और भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

- Advertisement -
Latest News

हाथियों के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, पत्थरबाजी और पटाखों से मचाई अफरा-तफरी, कार्रवाई की तैयारी

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम छर्रा टांगर में हाथियों को भगाने के दौरान कुछ बच्चों और...

More Articles Like This