रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव,पुलिस जुटी जांच में,मृतक की नहीं हो सकी पहचान

Must Read
Advertisement

कोरबा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक के किनारे एक युवक का शव पाया गया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। रेलवे ट्रक पर काम कर रहे कर्मियों की नजर जब शव पर पड़ी तब रेलवे पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया,जिसके बाद मानिकपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की शिनाख्ती का प्रयास पुलिस ने काफी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है,हालांकि इस मौत को पुलिस संदेह के नजर से भी देख रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है जिसके बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा की पत्रकारिता में एक नई पहल! BIG BREAKING NEWS 🚨

अब कोरबा में बनेगा अपना JB प्रेस क्लब, पत्रकारों और डिजिटल मीडिया पोर्टल संचालकों को मिलेगा अपना मंच!कोरबा। कोरबा...

More Articles Like This