रेलवे ट्रैक पर मिली कॉलेज छात्रा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा/ कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कॉलेज की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कार्यवाही में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। मृतका की पहचान श्वेता रात्रे (22 वर्ष) पहंदा निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को उसने परिवार के लिए खाना बनाया और खिलाने के बाद अपने कमरे में चली गई। आज सुबह पहंदा समपार फाटक से करीब 500 मीटर दूर उसकी लाश मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब रायपुर-कोरबा मेमू ट्रेन पहंदा से गुजरी, उसके कुछ देर बाद ग्रामीणों को ट्रैक पर शव मिला। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे आरपीएफ और उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने श्वेता का मोबाइल फोन जब्त किया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

श्वेता कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और पढ़ने-लिखने में होशियार थी। श्वेता के पिता प्रेम लाल रात्रे किसान हैं। श्वेता उनकी इकलौती बेटी थी और एक बेटा भी है। श्वेता ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद,देखिए विडिओ

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं...

More Articles Like This